Friday, September 20, 2024
spot_img
HomeNewsराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद गौतमबुद्धनगर में प्राथमिक विद्यालय इटेडा, ब्लॉक...

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद गौतमबुद्धनगर में प्राथमिक विद्यालय इटेडा, ब्लॉक बिसरख में महासंघ की बैठक का आयोजन

 

ब्यूरो  – सुषमा ठाकुर

नोएडा।   राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद गौतमबुद्धनगर में प्राथमिक विद्यालय इटेडा, ब्लॉक बिसरख में महासंघ की बैठक का आयोज किया गया। जिसमे जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल एवं ज़िला अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा की गई।

यादव  ने ब्लॉक कार्यकारणी का गठन कर महासंघ को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। जिसमें सभी नवनियुक्त सदस्यों ने महासंघ को मजबूत करने का भरोसा दिलाया और महासंघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का भरोसा दिया।

महासंघ की ब्लॉक कार्यकारणी का गठन बिसरख-02 का सुनील कुमार – ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश कुमार – ब्लॉक मंत्री  और बिसरख -01 का रुचि प्रभा चौहान -ब्लॉक अध्यक्ष – बिसरख, जया -ब्लॉक मंत्री – बिसरख बनाया गया। मंच का संचालन तसलीम खान ने किया।

जिसने सभी अध्यापकों को एकजुट रहने को कहा  अजयपाल नागर जिला मंत्री ने संघ की मजबूती के बारे में बताया। रविन्दर रोसा ने अध्यापको  की समस्या सुन उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया और महासंघ के साथ मजबूती के साथ देने को कहा,  महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की भूमिका के महत्व को साझा किया।

इसके साथ- साथ राकेश नागर, अजब सिंह भाटी, रुचि प्रभा, ललिता पालीवाल, सीता,  सुनील कुमार आदि सभी ने महासंघ की मजबूती को और संघ को आगे ले जाने की बात कही। शिक्षक समस्याओं के लिए हमेशा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अग्रणी रहेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments