Friday, September 20, 2024
spot_img
HomeNewsसेवा भारती द्वारा मनाया गया हरियाली तीज

सेवा भारती द्वारा मनाया गया हरियाली तीज

ब्यूरो  – सुषमा ठाकुर

नोएडा ।  सेवा भारती द्वारा संचालित “समृद्धि वैभव श्री समूह”, सेक्टर- 70, बसई की बहन “विमला कोठारी” ने बड़े ही उत्साहपूर्वक से हरियाली तीज के उत्सव का आयोजन किया। जिसमें मातृ मंडल एवं सामाजिक समरसता की दीदी अनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा समुह की लगभग 30 बहनों ने भाग लिये।

इस कार्यक्रम में सभी बहनों ने भजन-कीर्तन, नृत्य-संगीत, खेल प्रतियोगिता, मेहंदी तथा सावन के झूले का बहुत आनंद उठाया।

हरियाली तीज के इस पावन पर्व में भाग लेने वाली महिलाओं का कहना है कि वह प्रथम बार इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनी।  क्योंकि वे गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाएं हैं तो वो कभी सोच भी नहीं सकती थी। उन्हें बहुत खुशी हुई।

मातृ मंडल की दीदी अनीता सिंह ने बताया – सेवा भारती का स्लोगन है “नर सेवा नारायण सेवा” सेवा करके, इनके चेहरे की मुस्कान को देख कर ऐसा लगता है, जैसे जीवन का उद्देश्य प्राप्त कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments