Friday, September 20, 2024
spot_img
HomeNewsमिलकर लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे - किसान सभा संयोजक "वीर सिंह नागर...

मिलकर लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे – किसान सभा संयोजक “वीर सिंह नागर “

ब्यूरो  – सुषमा ठाकुर

नोएडा।  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का तोड़फोड़ दस्ता मनोज नागर की आबादी तोड़ने एस सिटी के पीछे नोएडा एक्सटेंशन में पहुंचा।  किसान सभा के कार्यकर्ताओं को खबर हुई तो मौके पर पहुंचे और दस्ते को खदेड़ दिया। किसान सभा के कार्यकर्ता मनोज नागर की एस सिटी के पीछे नोएडा एक्सटेंशन में पुश्तैनी आबादी है। जिसे प्राधिकरण का दस्ता बिना चेतावनी के तोड़ने पहुंच गया।

मनोज नागर ने इसकी खबर किसान सभा के लोगों को दी। किसान सभा के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और दस्ते को वहां से भगा दिया। किसान सभा के दिन रात के लगातार धरने का 11वां दिन था। सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष किसान धरने में शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता रंगलाल भाटी ने की। संचालक किसान सभा के महासचिव जगदीश नंबरदार ने किया।  धरने को कांग्रेस के नेता दिनेश शर्मा, दीपक चोटी वाला, राम भरोसे शर्मा और कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय चौधरी समर्थन देने पहुंचे। इसी सिलसिले में केरल के पूर्व विधायक के प्रसाद किसान सभा की केंद्रीय समिति के सदस्य मनोज एवं पुष्पेंद्र त्यागी धरने में समर्थन करने पहुंचे और धरने को संबोधित किया।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ० रुपेश वर्मा ने धरने में उपस्थित सभी साथियों को  दिल्ली चलो कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी एवं अवगत कराया की, आंदोलन के बाद कमिश्नर मैडम के साथ हुई वार्ता विफल रही। मैडम के साथ तय हुआ कि जिले में स्थित तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ मीटिंग तय की जाए।

जिससे कि इस पर कोई निर्णायक पहल हो सके। साथ ही अपील की कि आंदोलन लगातार तेज हो रहा है, जिसे और तेज करने की जरूरत है। चुनाव घोषित होने से पूर्व ही इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए निर्णय करवाना है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नाग ने कहा की गौतम बुद्ध नगर के सभी संगठन एक हो गए हैं। मिलकर लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंग।

धरने को मोहित नागर, प्रशांत भाटी, शीशांत भाटी, निशांत रावल, यतेंद्र मैनेजर, रीना देवी, तिलक देवी, जोगेंद्री देवी, अजब सिंह प्रधान, धर्मेंद्र भाटी, सुरेश यादव, सलेक यादव, सुरेंद्र यादव, अंकित यादव, निरंकार प्रधान बाबा संतराम, संजय इमलिया, राम सिंह इमलिया, भोजराज रावल, केशव रावल, हृदय शर्मा ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments