Friday, September 20, 2024
spot_img
HomeNewsधूमधाम से निकल गई श्री कृष्ण भगवान की शोभा यात्रा

धूमधाम से निकल गई श्री कृष्ण भगवान की शोभा यात्रा

रिपोर्टर – अमर सिंह परिहार

नोएडा – श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस्कॉन नोएडा ने आज शनिवार दिनांक 26 अगस्त को शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा सांय 4 बजे सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारम्भ हुई तथा अट्टा मार्केट, सब मॉल, डी एम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक तथा अडोब चौक होते हुए सांय 7 बजे इस्कॉन नोएडा मन्दिर पर इसका समापन हुआ। इस्कॉन नोएडा के भक्त गण इस विगत कईं माह से शोभा यात्रा की तैयारी करने में जुटे थे। शोभा यात्रा के लिए एक विशेष बैलगाड़ी का निर्माण किया गया था। सुन्दर सुशोभित बैलों से सुसज्जित बैलगाड़ी पर श्रीकृष्ण बलराम के श्री विग्रहों ने शोभा यात्रा की अगुआई की। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन चलता रहा जिसने नोएडा की सड़कों को भगवान के पवित्र नाम से गुंजायमान कर दिया। भक्तगणों ने कीर्तन पर झूमकर नृत्य किया। कीर्तन इतना ऊर्जा से पूर्ण था कि मार्ग में शोभा यात्रा में सम्मिलित होने वाले नोएडावासी एवं दर्शकगण भी स्वयं को नाचने से रोक न पाए तथा भक्तों के साथ साथ वे भी झूमने लगे। मार्ग में पड़ने वाले कईं सेक्टर के निवासियों ने शोभा यात्रा तथा भक्तों का फूल माला पहनाकर तथा विभिन्न व्यंजन अर्पित करके स्वागत किया। यात्रा में बैण्ड इत्यादि सुन्दर बच्चों से सजी कईं झाँकियाँ सम्मिलित हुईं। वृन्दावन के श्री राधा कृष्ण, श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश, श्रीकृष्ण बलराम तथा श्री सीता राम लक्ष्मण हनुमान से सजी राम दरबार की झाँकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से वृन्दावन के श्री राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी को आकर्षित किया। लोग मार्ग में रूककर इन झाँकियों के साथ सेल्फ़ी लेते रहे। शोभा यात्रा जहाँ से भी गुजरी वहाँ मार्ग में आने वाले सभी दर्शकों, भक्तों, एवं व्यक्तियों को हलवा प्रसाद वितरित किया गया। मार्ग में आने वाले लगभग 2500 लोगों ने हलवा प्रसाद ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त सैंकड़ों लोगों ने भगवदगीता एवं रामायण इत्यादि धार्मिक ग्रन्थों को स्वीकार किया जिसका वितरण इस्कॉन नोएडा के भक्तों द्वारा किया जा रहा था। पूरे मार्ग में भक्तों के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था रही। अत्यन्त उल्लासपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा सांय 7 बजे सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मन्दिर पहुँची जहाँ पर सभी भक्तों ने भरपेट स्वादिष्ट डिनर प्रसाद ग्रहण किया। इस शोभा यात्रा के आयोजन में नोएडा पुलिस एवं नोएडा अथॉरिटी का बहुत सहयोग रहा। शोभा यात्रा में लगभग 2500 भक्त सम्मिलित हुए। इस शोभा यात्रा का उद्देश्य सभी नोएडा वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए इस्कॉन नोएडा में आमन्त्रित करना एवं घर-घर पर भगवान का पवित्र नाम पहुँचाना थ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments