Friday, September 20, 2024
spot_img
HomeNewsभारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन की प्रेस कॉन्फ्रेंस मीडिया क्लब नोएडा में...

भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन की प्रेस कॉन्फ्रेंस मीडिया क्लब नोएडा में हुई

ब्यूरो  – सुषमा ठाकुर

नोएडा।  भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन की प्रेस कॉन्फ्रेंस मीडिया क्लब नोएडा में हुआ। जिसको संबोधित करते हुए भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि देश और संविधान को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। आज देश में जो घटनाक्रम हो रहे हैं, वह देश के लिए सही नहीं है। मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करती है, वहां केंद्र सरकार ने अभी कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया,  न ही वहाँ की सरकार को बर्खास्त किया, क्यूंकि वह भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है।

नूह मेवात में जो माहौल ख़राब हुआ, वहां भी राजनीति के तुष्टिकरण का शिकार वहां के लोग हुए हैं। भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन 15 अक्टूबर से बुलंदशहर से लेकर गाज़ियाबाद तक पदयात्रा करेगा, जिसमें भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के सभी संगठन मौजूद रहेंगे। भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में त्राहि-त्राहि हो रही है। इसको रोकने के लिए और जनमानस के अधिकारों के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पदयात्रा से पूरे देश में एक बड़ा मैसेज जाएगा और जनता जागेगी। हम लोग संघर्षवादी लोग हैं, संघर्ष में विश्वास रखते हैं और हमारा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा,जब तक सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो जाती।

इस मौके पर मास्टर महिपाल नागर को भारतीय किसान यूनियन एस का प्रदेश उपाध्यक्ष व महेश प्रजापति को भारतीय किसान यूनियन एस का दादरी नगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शाहिद भैया भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद असलम, बबली गुर्जर, फखरुद्दीन मेवाती, युसूफ अल्वी आदि ने अपने विचार रखे।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments