Friday, September 20, 2024
spot_img
HomeNewsकिसने दी योगी आदित्यनाथ को गाली

किसने दी योगी आदित्यनाथ को गाली

ब्यूरोसुषमा ठाकुर
नोएडा में तथाकथित किसान नेता ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ठाकुर भानू प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भारतीय जनता पार्टी भाजपा को गाली देने का ऑडियो खूब वायरल हो रहा हैं। ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग नोएडा में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में की गई।

नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी। नोएडा में हुई प्रेस कांफ्रेंस में ठाकुर भानू प्रताप सिंह के संगठन भारतीय किसान यूनियन भानू के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के साथ दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए पत्र दिया था।

इस बात की जानकारी मिलने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नाराज हो गए। उन्होंने आगे बताया कि 1 अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान ठाकुर भानु प्रताप ने उन्हें फोन कॉल की और वार्तालाप के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा को गंदी गाली देकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिए जाने पर उन्हें ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा धमकाया गया। देवेंद्र त्यागी के मुताबिक यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रचार मंत्री द्वारा भी उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फोन पर गाली गलौच व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया है। गाली दिए जाने की वायरल ऑडियो की भी उन्होंने निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

इस मौके पर भाकियू भानू के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, सुभाष, मनोज कुमार त्यागी आदि मौजूद थे। नोएडा में हुई प्रेस कांफ्रस में किसान नेता देवेन्द्र कुमार त्यागी तथा चौ० महेन्द्र सिंह ने एक पत्र भी पत्रकारों को सौंपा। यह पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments